Mathura News: साइबर फ्रॉड करने के आरोप में दो गिरफ्तार
मथुरा, जुलाई 11 -- Mathura News: थाना कोतवाली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शुक्रवार रात भूतेश्वर अखाड़े वाली गली में पोखर के समीप से दो युवकों को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो मोबाइल, एक एटीएम कार्ड व सात हजार रुपये बरामद कर चालान किया है। इनके खिलाफ एनसीआरपी पॉर्टल पर साइबर ठगी की तीन शिकायतें दर्ज पायी गयीं। कोतवाली में तैनात निरीक्षक अपराध सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा सात बजे उप निरीक्षक मुश्ताक मेहंदी पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। पुलिस टीम ने भूतेश्वर अखाड़े वाली गली में पोखर के समीप से चेकिंग के दौरान साइबर ठगी के आरोप में यश राठौर निवासी नई पानी की टंकी के पास, कृष्णाविहार, कोतवाली और सनी सिसोदिया निवासी जी ब्लॉक जनकपुरी मोहाली रोड, कोतवाली को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.