Mathura News: साइबर ठगी को लेकर किया जागरूक
मथुरा, अक्टूबर 28 -- Mathura News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत बिरला मंदिर स्थित ट्रेनिंग सेंटर में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बैंकिंग सुविधाओं, ऋण योजनाओं और डिजिटल लेनदेन में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। वित्तीय साक्षरता केंद्र के जिला इंचार्ज अमित चतुर्वेदी ने बैंकों के माध्यम से संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार और उद्यम शुरू करने के लिए उपलब्ध वित्तीय योजनाओं की सही जानकारी लेकर ही उनका लाभ उठाया जा सकता है। कार्यक्रम में डिजिटल फ्रॉड को लेकर भी प्रतिभागियों को सतर्क किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.