मथुरा, सितम्बर 11 -- Mathura News: विकास खण्ड चौमुहाँ स्थित परिषदीय विद्यालयों में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सहयोग से 18 सितंबर को होने वाले शिविर में 6 से 14 वर्ष तक के पात्र दिव्यांग बच्चों को नि:शुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हित किया जाएगा। ​खण्ड शिक्षा अधिकारी चौमुहां राकेश ने बताया कि मापन शिविर के दौरान पात्र पाए जाने वाले बच्चों को उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण वितरित किए जाएंगे। इसके तहत दृष्टिबाधित बच्चों को ब्रेल किट (पढ़ने-लिखने से संबंधित), श्रवणबाधित बच्चों को हियरिंग एड (सुनने की मशीन), अस्थि दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कैलीपर, रोलेटर व सीपी चेयर एवं मानसिक मंदित बच्चों को एम.आर. किट प्रदान की जाएगी। ​शिविर में प्रतिभाग कराने के लिए अभिभावकों को बच्चे के आधार कार्ड की फोटो कॉपी, दिव्य...