Mathura News: सहकारी समिति पर खाद लेने गये किसान के साथ मारपीट
मथुरा, जुलाई 18 -- Mathura News: थाना शेरगढ़ के अंतर्गत कस्बा स्थित सहकारी समिति पर खाद लेने गये किसान के साथ गाली-गलौज कर और जान से मारने की नियत से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव जावली निवासी किसान मुकेश कुमार द्वारा दर्ज करायी गई रिपोर्ट में कहा है कि 15 जुलाई दोपहर करीब दो बजे वह खाद की बोरी लेने कस्बा शेरगढ़ स्थित सहकारी समिति गये थे। आरोप है कि खाद लेने की बात करने के दौरान समिति के अकाउंटेंट अरविन्द कुमार निवासी अस्तौली ने कहा कि सिर्फ एक बोरी खाद ही मिलेगी। उसने अकाउंटेंट से ज्यादा बोरी खाद देने का निवेदन किया। आरोप है कि इसी बात पर अकाउंटेंट अरविन्द कुमार और उसके साथी राजन सिंह उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.