Mathura News: ससुराल के लिए निकली विवाहिता मासूम बेटी समेत लापता
मथुरा, अक्टूबर 22 -- Mathura News: थाना जैंत क्षेत्र में चौमुहां पुल के नीचे से टेंपो में सवार होकर ससुराल जा रही 25 वर्षीय विवाहिता आरती अपनी चार साल की बेटी समेत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मायके और ससुराल पक्ष ने संयुक्त रूप से थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मां-बेटी की तलाश शुरू कर दी है। थाना जैंत के गांव परखम गुर्जर निवासी रामहरी ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी 25 वर्षीय बेटी आरती मायके आई हुई थी। 12 अक्तूबर की दोपहर उसे अपनी चार वर्षीय बेटी के साथ ससुराल छाता जाना था। आरती का भाई दीपांशु दोनों को चौमुहां पुल के नीचे ले गया और दोपहर करीब 3:30 बजे छाता जाने वाले टेंपो में बैठा दिया। देर शाम ससुराल से फोन आया कि आरती और बच्ची घर नहीं पहुंची हैं। परिजनों ने आरती के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.