Mathura News: ससुरालियों पर महिला से मारपीट व अभद्रता का आरोप
मथुरा, नवम्बर 16 -- Mathura News: थाना जैत के अंतर्गत कुंज नगर स्थित एक घर में घुसकर ससुराल पक्ष के लोगों ने युवती और उसके माता-पिता के साथ लाठी-डंडों व सरिया से मारपीट की। आरोपियों पर युवती से अभद्रता करने और कपड़े फाड़ने का भी आरोप है। पीड़ित युवती की तहरीर पर जैत पुलिस ने चार महिलाओं समेत 13 नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कुंजनगर, थाना जैत निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि उनकी बड़ी बहन का विवाह 9 मार्च 2008 को गांव नगला कासी थाना हाईवे निवासी लीलाधर से हुआ था। आरोप है कि हेमलता पिछले करीब छह माह से अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रह रही हैं। जब पति से उपचार व भरण-पोषण के लिए खर्च मांगा और कोर्ट जाने की बात कही, तो ससुराल पक्ष रंजिश मानने लगा। आरोप है कि इसी रंजिश में 31 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे बहन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.