Mathura News: सराफा प्रतिष्ठान से करोड़ों की चोरी, व्यवसाइयों में आक्रोश, बंद रहा बाजार
मथुरा, सितम्बर 14 -- Mathura News: कोसीकला में भरत मिलाप चौक स्थित सराफा बाजार में ज्वैलर्स की दुकान में छत के रास्ते घुस कर चोर 15 लाख रुपये नकदी के अलावा करीब 10 किलो सोना-आभूषण चोरी कर ले गये। चोरी हुए आभूषणों की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। जानकारी पर व्यापारियों में आक्रोष फैल गया। व्यवसाइयों ने बाजार बंद रखकर विरोध जताया। सूचना पर पहंची पुलिस व अधिकारियों ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। एसएसपी ने खुलासे को चार टीमें लगाई हैं। पुलिस टीमें सीसीटीवी, सर्विलांस व लोकल इंटेलीजेंस की मदद से शातिरों की तलाश कर रही हैं। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नगर के प्रसिद्ध भरत मिलाप चौक स्थित सराफा बाजार में जुगल किशोर-अमित कुमार सराफ की दुकान/शोरुम है। रविवार रात दुकान स्वामी प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर चले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.