Mathura News: सरस्वती शिशु मंदिर से निकली मां दुर्गा के स्वरूपों की शोभायात्रा
मथुरा, अक्टूबर 17 -- Mathura News: महानगर के डेम्पियर नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर के बच्चों द्वारा नवरात्र के शुभ अवसर पर शुक्रवार को स्कूल से भगत सिंह पार्क होते हुए विकास मार्केट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की झांकियों के साथ-साथ राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, अंगद, कृष्ण-बलराम, शिव-पार्वती, गणेश, काली, लक्ष्मी आदि स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। आचार्य रविंद्र सिंह ने नारे लगाते हुए बच्चों में जोश भरने का कार्य किया। संघ के महानगर कार्यवाह विजय बंटा ने कहा कि स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत अभियान से जुड़कर हम सबको लोगों को जागरुक करते हुए स्वयं स्वच्छता पर ध्यान देना होगा। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: सरस्वती विद्या मंदिर बाबूगढ़ में धूमधाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.