Mathura News: सरसों की फसल पर कटुआ कीट का प्रकोप
मथुरा, नवम्बर 6 -- Mathura News: जनपद के कुछ क्षेत्रों में सरसों की अंकुरित फसल पर कटुआ (कटवर्म) कीट का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यह कीट सरसों के नवांकुरित पौधों को जमीन की सतह के पास से काटकर नुकसान पहुंचा रहा है। इससे खेतों में पौधों की संख्या कम होने और फसल की वृद्धि प्रभावित होने की आशंका है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने किसानों को फसल की नियमित निगरानी करने और कीट का प्रकोप दिखाई देने पर तत्काल नियंत्रण के उपाय अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि कटुआ कीट की सूंडी दिन में मिट्टी के अंदर छिपी रहती है और रात के समय सक्रिय होकर पौधों को काटती है। ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि वे शाम और सुबह खेतों का निरीक्षण करें तथा प्रभावित पौधों के आसपास मिट्टी की जांच कर कीट की स्थिति का पता लगाएं। उन्होंने बताया कि कीट निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.