मथुरा, जुलाई 7 -- Mathura News: सर्व ब्राह्मण महासभा मित्र मंडल की टीम ने समर्पण गोशाला परिसर में कदम्ब के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। संस्थापक सत्यभान शर्मा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को संतुलित रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव शर्मा ने कहा कि कदम्ब का वृक्ष ब्रज संस्कृति और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ा हुआ है। ऐसे पवित्र वृक्षों का रोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को भी सहेजने का कार्य है। यह भी पढ़ें- पर्यावरण का संरक्षण देकर भाजप...