मथुरा, जुलाई 29 -- Mathura News: मथुरा, विजिलेंस एवं क्षेत्रीय टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 32 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 25 उपभोक्ताओं पर करीब 35 लाख रुपये का बकाया होने पर कनेक्शन कटवाए गए। अवैध केबलों को जब्त किया गया। लगातार की जा रही कार्रवाई से गड़बड़ी करने वालों एवं बकाएदारों में खलबली मची हुई है। विजिलेंस प्रभारी अरूण कुमार एवं एसडीओ मनीष बंसल के निर्देशन में टीम ने सतोहा बिजलीघर से पोषित शहरी फीडर पर अभियान चलाया। टीम ने 32 अलग-अलग स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े। अवैध केबलों को जब्त किया। संयुक्त टीम ने 25 उपभोक्ताओं के यहां दस्तक दी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बिजली चेकिंग टीम के पहुंचते ही कटिया हटाते दिखे लोग, 26 लोगों पर मुकदमा इन पर करीब 35 लाख रुपये का बकाया था। इनके कनेक्शन कटवाए ग...