मथुरा, अगस्त 30 -- Mathura News: मथुरा-वृंदावन मार्ग पर श्रीकृष्ण गौशाला, अक्रूर के पास अचानक करीब 7 फीट लंबा अजगर सड़क पर रेंगता दिखाई दिया। अजगर को देखते ही राहगीरों में दहशत फैल गई और वाहनों के पहिए थम गए। कुछ ही देर में सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने डरते-डरते अजगर का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अजगर काफी देर तक सड़क पर चुपचाप पड़ा रहा और उसके आसपास से गुजरने की हिम्मत की किसी में नहीं हुई। बताया गया कि अक्रूर गांव में यह अजगर पहले भी एक-दो बार दिखाई दे चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी थी, लेकिन टीम मौके पर नहीं पहुंची। करीब एक सप्ताह बाद उसी अजगर के दोबारा सड़क पर आने से लोगों में डर फैल गया। भीड़ बढ़ने पर अजगर धीरे-धीरे गौशाला की दीवार के पीछे अंधेरे में ग...