Mathura News: सड़क किनारे चुनरी में लिपटी मिली नवजात बच्ची
मथुरा, सितम्बर 1 -- Mathura News: थाना फरह के अंतर्गत फरह से मखदूम बकरी संस्थान जाने वाली सड़क किनारे सोमवार दोपहर काली चुनरी में नवजात बच्ची मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार दोपहर फरह से मखदूम बकरी अनुसंधान संस्थान जाने वाले मार्ग पर रोड किनारे खेतों में एक नवजात बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पास ही पशु चरा रहे लोग मौके की ओर गये। लोगों ने देखा तो दंग रह गए। एक नवजात शिशु काली चुनरी में लिपटी बोरी के ऊपर पड़ी थी। बताते हैं कि ग्रामीणों ने उसे तुरंत चुनरी समेत हाथों में उठा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फरह पुलिस ने बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फरह कस्बा इंचार्ज अजय सिंह मलिक ने बताया कि मामले की जांच क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.