Mathura News: संशोधित-गायब किशेारी का कुंड में मिला शव, हत्या की आशंका
मथुरा, सितम्बर 28 -- Mathura News: चार दिन से लापता 16 वर्षीय किशोरी का शव रविवार सुबह एक कुंड में उतराता दिखाई दिया। शव को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से शव कुंड से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर वीडियोग्राफी व दो चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के गले की हड्डी टूटी मिली है। इससे गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद चिकित्सकों ने दुष्कर्म की आशंका को भी जताते हुए वेजाइनल स्वैब की स्लाइड बनाई है। इसे जांच के लिए भेजा है। हाईवे थाना क्षेत्र की एक कालोनी की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी चार दिन पूर्व गुरुवार को घर से अचानक लापता हो गई थी। स्वजन ने उसकी तलाश की। आसपास तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा तो हाईवे थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस और परिवार के लोग उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.