Mathura News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, गले में फंदा लगाये लटका मिला
मथुरा, अक्टूबर 15 -- Mathura News: नगर के गौरा नगर कॉलोनी में बुधवार की देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव घर के अंदर लटका मिला। परिजन उसे सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और पांच साल की बेटी को छोड़ गया है। जानकारी के अनुसार, गौरा नगर कॉलोनी निवासी अतुल (29) पुत्र ओमप्रकाश बुधवार देर रात अपने कमरे के अंदर गया था। देर रात 12 बजे उन्होंने परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखा तो वह गमछे से बने फंदे को गले में लगा कर पंखे से लटका हुआ था। परिजनों की नजर पड़ने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पांच साल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.