मथुरा, जुलाई 21 -- Mathura News: श्री कृष्ण जन्मभूमि पर 9 अगस्त को कार सेवा के एलान को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने सोमवार को वृंदावन पहुंचकर चित्रगुप्त पीठ आश्रम के सच्चिदानंद महाराज और संतों से मुलाकात कर 9 अगस्त को होने वाले कार सेवा आंदोलन को लेकर मंथन किया। अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने कहा कि संतों का आदेश सर माथे पर है। अगर कार सेवा का ऐलान संतों द्वारा किया गया है तो निश्चित तौर पर आगरा से हजारों कार्यकर्ताओं के साथ 9 अगस्त को पहुंचेगी और संतों का आदेश मिला तो शाही ईदगाह पर पहला हथौड़ा मीरा राठौर मारेंगी। यह भी पढ़ें- कथित विवादित बयान पर कार्रवाई की मांग फिर इस कार्य में उनकी जान भी क्यों ना चली जाए, जेल जाना पड़ा तो भी पीछे नहीं हटेंगी। महासभा के वरिष्ठ नेता अवतार सिंह ने कहा क...