Mathura News: श्वेत श्रंगार में बांके बिहारी की मोहिनी छवि के दर्शन कर भक्त हुए निहाल
मथुरा, अक्टूबर 25 -- Mathura News: शरद पूर्णिमा पर्व पर कान्हा की नगरी में आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा। धवल श्वेत वस्त्रों के साथ मोर मुकुट, कटि काछिनी, लकुटि धारण किये बांके बिहारी लाल के दर्शनों के लिये हजारों भक्त लालायित दिखायी दिये। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। द्वापर युग में यमुना तट पर असंख्य गोपियों के साथ धवल चांदनी में महारास रचाने वाले रास रासेश्वर की अद्भुत लीला का हजारों वर्ष बाद भी ब्रज वृन्दावन में साक्षत्कार होता है। मन्दिर देवालयों में ठाकुर जी को श्वेत पोशाक धारण कराकर विशेष श्रृंगार किया जाता है। प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मन्दिर में पुरानी परम्परानुसार ठाकुरजी का श्री विग्रह कटि काछिनी युक्त श्वेत पोशाक के साथ चांदी के मोर मुकुट, लकुटि व अधरों पर स्वर्ण निर्मित बांसुरी धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.