Mathura News: श्रीराम राज्याभिषेक के साथ रामलीला महोत्सव संपन्न
मथुरा, अक्टूबर 23 -- Mathura News: श्रीराम भरतमिलाप मेले के समापन पर भरतमिलाप चौक पर भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद 24 अवतारों के दर्शन कराए गए। भगवान के दर्शन कर भक्तों ने जयकारे लगाए। इससे वातावरण भक्तिमय हो गया। राज्याभिषेक की लीला ब्रजभूषण मंदिर के श्रीमहंत माधवदास मौनी बाबा और मुख्य अतिथि देशबंधु अग्रवाल व संजीव जाबिया की उपस्थिति में संपन्न हुई। मेला आचार्य पं. मोरमुकुट शास्त्री ने विधि-विधान से पूजन कर राज्याभिषेक कराया। इसके बाद 24 अवतारों की लीला का मंचन हुआ।झांकियों में शरद पूर्णिमा पर यमुना दर्शन को प्रथम, कृष्ण-बलराम बधाई महोत्सव को द्वितीय, ओरछा के रामजी के नौका विहार को तृतीय, जगन्नाथ दर्शन को चतुर्थ और उदयपुर के जगदीश भगवान की झांकी को पंचम स्थान मिला। यह भी पढ़ें- Meerut News: भगवान श्रीराम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.