मथुरा, अक्टूबर 9 -- Mathura News: उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और जीएलए विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रसखान-ताज बीबी समाधि परिसर में आयोजित सांझी महोत्सव-2026 में सांझी कला दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में वैष्णव तीर्थयात्रियों ने परिसर पहुंचकर सांझी कला के विविध रूपों का अवलोकन किया। वृंदावन के प्रसिद्ध चित्रकार रसिक बल्लभ गोस्वामी की पानी पर तैरती सांझी ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। चित्रकार विश्वजीत और उनके साथी कलाकारों ने भी इस अनूठी विधा के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया।सेवानिवृत्त प्राचार्य उमा ने पोर्ट्रेट पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को उकेरा है। मिर्जापुर की चित्रकार खुशबू और बलदेव पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा पोर्ट्रेट पर बनाई गई सांझी की आकर्षक रचनाएं भी दर्शकों क...