Mathura News: श्रद्धा और भक्ति निकली मां वैष्णो देवी की शोभायात्रा
मथुरा, अक्टूबर 16 -- Mathura News: कान्हा की नगरी शुक्रवार को मां वैष्णो देवी मित्र मंडल के तत्वावधान में निकाली गई मां वैष्णो देवी की 20 वीं शोभायात्रा श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव से सराबोर रही। इस दौरान 121 कलश धारण कर मातृशक्ति ने पथ संचलन करके शोभायात्रा को आकर्षक बना दिया। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्पा वर्षा करके स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ स्वामी घाट से मां वैष्णो देवी की आरती उतारकर हुआ। शोभायात्रा चौक बाजार, मंडी रामदास और डीग गेट होते हुए अंगूरी वाटिका पर संपन्न हुई। शोभायात्रा के समापन के बाद एक रिसॉर्ट में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां भगवती का पंचामृत से महाभिषेक किया गया। इसके पश्चात विधि-विधान से कन्या-लांगुरा पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मां वैष्णो देवी मित्र मंडल के अध्यक्ष डॉ. अंशुमान गोयल, महामंत्री पं. शशांक प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.