मथुरा, सितम्बर 7 -- Mathura News: बंद पड़ी छाता चीनी मिल को चालू कराने के लिए धरना सोमवार को भी जारी रहा। धरने में मिल को चालू कराने के लिए लोकगीतों का भी सहारा लिया जा रहा है। सोमवार को लोकगीतों के जरिए लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया। किसानों का कहना है कि हर बार चुनाव के समय हर दल के नेता चीनी मिल शुरू करवाने का बड़ा वादा करते हैं, लेकिन चुनाव जीतते ही इस तरफ कोई ध्यान नहीं देता। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस बार केवल मंद-मंद मुस्कान और खोखले आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। जनसभा के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनसमस्याओं और स्थानीय शुगर मिल के मुद्दे पर गीतों के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया। कहा कि नेताओं का रवैया यह रहता है कि वोट मांगने के समय तो वे हर मांग पर हामी भर देते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनता की सुध लेने वाला कोई नही...