मथुरा, जुलाई 2 -- Mathura News: वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में परशुराम शोभायात्रा समिति के संस्थापक आशीष गौतम चिंटू की लाड़िली पुत्री स्वर्गीय एकांशी के जन्मदिवस पर परिक्रमा मार्ग स्थित फ्यूचर फॉर किड्स स्कूल में निर्धन एवं मेधावी विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री एवं उपहार वितरित किए गए। नवीन शिक्षण सत्र के प्रथम दिन बच्चों को कॉपी, किताबें, पेन, पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। पाठ्य सामग्री और उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम संयोजक पार्थ कृष्ण गौतम ने कहा कि शिक्षा से बढ़कर कोई दान नहीं है। समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद एवं मेधावी बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। मुख्य अतिथि पूर्णेन्दु गोस्वामी ने कहा कि स्वर्गीय ए...