मथुरा, नवम्बर 29 -- Mathura News: एक डिग्री कॉलेज की बीएससी छात्रा ने शिक्षक पर बदतमीजी और छेड़छाड़ करने के साथ ही खेल में चयन नहीं होने देने का आरोप लगाया है। छात्रा के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उतर आई। शनिवार रात परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गेट पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। पुलिस ने कॉलेज के प्राचार्य को बुलाकर जांच के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कोतवाली गेट पर पहुंच गए। उनका आरोप था कि कॉलेज का एक शिक्षक करीब एक साल से छात्रा के साथ अभद्रता और छेड़खानी कर रहा है। इतना ही नहीं, उसे खेल में भी चयनित नहीं होने दे रहा है। परिषद ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उसे कॉलेज से निष...