Mathura News: शादी में जाने के लिए खोली अलमारी तो उड़े होश
मथुरा, जुलाई 20 -- Mathura News: थाना छाता अंतर्गत गांव बिडावली स्थित घर से चोर अलमारी का ताला तोड़ उसमें रखे लाखों के मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गये। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। पीड़िता को चोरी की भनक पड़ोस में आयोजित शादी समारोह में जाने को तैयार होने को अलमारी खोलने पर हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गयी। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गांव बिडावली निवासी पीड़िता निर्मला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पति अरविंद पेशे से गाड़ी चालक हैं। काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं। दो जुलाई सुबह उनके पति घर आए थे और उन्हें घरेलू खर्च के लिए नौ हजार रुपये दिये थे। इसके बाद वह उसी दिन शाम को वापस गाड़ी पर चले गए। पीड़िता ने वह नौ हजार की नकदी और अपने सोने-चांदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.