Mathura News: शादी का झांसा देकर विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले गया ग्रामीण
मथुरा, अक्टूबर 8 -- Mathura News: थाना कोसीकलां क्षेत्र के गांव निवासी एक विवाहिता को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है। विवाहिता के अचानक घर से गायब होने के बाद परिजनों ने सुरागरशी करते हुए आरोपी का पीछा किया और हरियाणा के गांव के पास दोनों को ढूंढ निकाला। परिजनों को गाड़ी से उतरता देख आरोपी युवक महिला को सड़क किनारे छोड़कर भाग निकला। पीड़ित पति की तहरीर पर थाना कोसीकलां पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना कोसीकलां निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की भोर करीब 4 बजे उनकी 30 वर्षीय पत्नी अचानक घर से बिना बताए कहीं चली गई। सुबह जब परिजनों को वह घर पर नहीं मिली तो उन्होंने आसपास व परिचितों के यहां काफी खोजबीन की। छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि गांव का ही निवासी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.