मथुरा, अक्टूबर 25 -- Mathura News: कोतवाली अंतर्गत चूना कंकड़ गली स्थित एक मकान में रविवार सुबह करीब 85 वर्षीय वृद्ध महिला का खून से लथपथ शव सीढ़ियों पर मिलने से सनसनी फैल गयी। आसपास के लोगों का हुजूम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से शव के समीप मिली ईट आदि को जांच के लिये एकत्रित कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सूचना पर आये बेटे की तहरीर पर पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज सीसीटीवी, सर्विलांस व लोकल इंटेलीजेंस की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार होलीगेट अंदर गली चूना कंकड निवासी वृद्ध महिला सुमन चतुर्वेदी (85) अकेली रहती थी। उसकी चार बेटियों की शादी हो गयी थी। वह हैदराबाद व अन्य जगह रहती हैं तो उनका इकलौता बेटा मनीष चतुर्वेदी आगरा में रह कर आयुर्वेद दवाओं का कार...