Mathura News: शहर के कई तिराहे-चौराहों पर लगाए कूड़े के ढेर
मथुरा, अक्टूबर 5 -- Mathura News: मथुरा, नगर आयुक्त ओजस्वी राज से शनिवार को हुई वार्ता के बाद रविवार को अचानक महानगर की सफाई व्यवस्था को ठप करने का प्रयास किया गया। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच के आह्वान पर सफाईकर्मी काम पर नहीं आए। उल्टे महानगर के प्रमुख होलीगेट समेत करीब आधा दर्जन तिराहे-चौराहों पर कूड़े ढेर लगा दिए गए। सफाई कार्य में जुटे वाहनों को जबरन रोका गया। इससे राहगीर व वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इसके बाद नगर निगम ने कूड़े के ढेरों को हटवाकर प्रमुख मार्गों की सफाई करायी। बताते चलें कि नगर निगम में सफाईकर्मियों की भर्ती होनी है। इसकी प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है। नगर निगम का प्रयास है कि स्थानीय लोगों की ही भर्ती की जाए, ताकि महानगर की सफाई व्यवस्था प्रभावी हो सके। हालांकि, इस भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.