मथुरा, अक्टूबर 9 -- Mathura News: थाना गोवर्धन के अंतर्गत राधाकुंड-वृंदावन मार्ग स्थित शराब के ठेके के पीछे शुक्रवार सुबह खाली प्लॉट में युवक का शव देख लोगों में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने का प्रयास किया तो वहां लोगों ने उसकी शिनाख्त गांव जखनगांव निवासी पप्पू (40) के रूप में हुई। वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। लोगों का कहना है कि पप्पू रोजी रोटी की तलाश में दैनिक मजदूरी के लिये राधाकुंड आता था। चौकी प्रभारी शरद कुमार त्यागी ने पुलिस ने शव की शिनाख्त होने पर परिजनों द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार करने पर पंचनामा भर पर परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...