Mathura News: व्यापार संगठन ने की व्यापारियों के साथ चर्चा, दिए सुझाव
मथुरा, अक्टूबर 23 -- Mathura News: राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ संवाद बैठक के बाद राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने जिला कार्यालय पर व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की गई। व्यापारियों के हितों की रक्षा, विभागीय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया गया। बैठक में प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री जगत नारायण अग्रवाल, जिला वरिष्ठ महामंत्री श्याम सुंदर पालीवाल, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप अरोड़ा, महामंत्री अशोक वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अजय कुमार सैनी, जिला महामंत्री प्रदीप खंडेलवाल, जंगजीत चौधरी, अनिल, मनोज ब्रजवासी और देवेंद्र अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने अपने सुझाव दिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.