मथुरा, सितम्बर 27 -- Mathura News: धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर, नगर में निकलने वाले विभिन्न डोले, शोभायात्रा व अन्य प्रकार के ध्वनि प्रदूषण से परेशान होकर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा से मुलाकात की। व्यापारियों ने उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करने व इस ध्वनि प्रदूषण से होने वाले नुकसान व परेशानी को देखते हुए इन पर लगाम लगाने की गुहार लगाई, जिस पर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा तीन दिन के अंदर संबंधित विभागों के साथ डीजे संचालकों व ध्वनि विस्तारक यंत्रों का काम करने वालों के साथ बैठक कर यथोचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। प्रतिदिन नगर में इन तेज ध्वनि के साथ निकलने वाले आयोजनों के कारण जहां व्यापारियों का दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया है, वहीं दुक...