मथुरा, सितम्बर 22 -- Mathura News: नगर की प्रमुख व्यापारिक समस्याओं के निस्तारण को नगर आयुक्त ओजस्वी राज के साथ नगर निगम सभागार में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक हुई। जिसमें नगर आयुक्त ने व्यापारिक समस्याओं व सुझावों पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में व्यापारियों द्वारा 16 सूत्रीय मांग पत्र नगर आयुक्त को सौंपा। जिसमें सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे सड़कों के निर्माण कार्य की धीमी गति, फुटपाथ व नालियों के कामों में हो रही देरी पर नाराजगी जताई गई। इसके अलावा आर्य समाज बंगाली घाट रोड पर 50 वर्षों से स्थित खोका दुकानों के स्थान पर पक्की दुकानें बनाकर दुकानदारों को स्वामित्व प्रदान किए जाने, जिला अस्पताल के बाहर स्थित स्टॉल दुकानदारों का किराया कुछ वर्षों से जमा न किए जाने व नगर में अनउपयोगी टेलीफोन...