मथुरा, अक्टूबर 18 -- Mathura News: प्रदेश की योगी सरकार ने पेंशन पाने वाले बुजुर्गों के लिए नई व्यवस्था भी लागू की है, जिसके तहत अब तीन माह की पेंशन एक साथ मिलने के बजाय दो किस्तों में दी जाएगी। दोनों किस्तों के बीच 45 दिन का अंतराल रहेगा। प्रत्येक किस्त में लाभार्थियों के बैंक खाते में 1500 रुपये भेजे जाएंगे। जिले में 68 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन का लाभ मिलेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू ने बताया कि वृद्धा पेंशन की धनराशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे बुजुर्गों को पेंशन प्राप्त करने में सहूलियत होगी। नई व्यवस्था के तहत तीन माह की कुल 3000 रुपये की पेंशन दो किस्तों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाएगी। 80 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों की त्रैमासिक पेंशन में राज्य और केंद्र सरकार का अंश 1500-1500 रुपये दिए जाते ...