Mathura News: वृंदावन के चार हजार उपभोक्ताओं की आठ घंटे बंद रहेगी बिजली
मथुरा, अगस्त 21 -- Mathura News: वृंदावन के करीब चार हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति आज आठ घंटे बंद रहेगी। इस दौरान रुकमणि विहार बिजलीघर की क्षमतावृद्धि होगी। यहां 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा। इससे सप्लाई में और सुधार संभव है। सहायक अभियन्ता-वन, तकनीकी प्रथम (33 केवी), कैण्ट के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र-रुकमणि विहार पर स्थापित पावर परिवर्तक आठ एमवीए की क्षमता वृद्धि कर नवीन पावर परिवर्तक 10 एमवीए स्थापित कराये जाने के कार्य हेतु शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक शटडाउन रहेगा। उक्त समयावधि में रुकमणि विहार विद्युत उपकेन्द्र से पोषित समस्त क्षेत्र (फीडर-आश्रम विहार, मां वैष्णो देवी, सेक्टर 3. कृष्णा हाइटस्, राधा पलोरेंस) की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। पोषित क्षेत्र में करीब चार हजार उपभोक्ता हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.