Mathura News: वूंदावन के बुजुर्ग से केवाईसी के नाम पर 6.13 लाख की ठगी
मथुरा, अगस्त 26 -- Mathura News: मथुरा, केवाईसी अपडेट का झांसा देते हुए साइबर शातिरों ने वृंदावन के व्यक्ति को ठगी का शिकार बनाया। शातिर ने उनके खाते से फोन हैक कर छह लाख 13 हजार रुपये पार कर दिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत की। इस पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुष्पांजलि बैकुंठ कालोनी, वृंदावन निवासी विजय चड्ढा का बैंक ऑफ इंडिया की वृंदावन शाखा में खाता है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अगस्त को उनके पास अनजान व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके बैंक अकाउंट की केवाईसी करनी है। इसके बाद ठग ने उनके मोबाइल पर ओटीपी भेजा। बताते हैं कि जैसे ही पीड़ित ने ओटीपी लिंक को साझा किया, बस इसके बाद शातिर आरोपी ने उनका फोन हैक कर बैंक खात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.