मथुरा, अक्टूबर 16 -- Mathura News: आरसीए महाविद्यालय में शुक्रवार को गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व खाद्य दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजुबाला ने किया।संयोजिका गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. गरिमा एवं शताक्षी सिंह रहीं। प्रदर्शनी में गृह विज्ञान विभाग की स्नातक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राओं ने किनोवा चिक्की, मिलेट्स चिप्स, ओट्स, टोफू, मोरिंगा लड्डू और मखाना चिक्की का प्रदर्शन किया। वहीं विभिन्न खाद्य समूहों जैसे अनाज एवं दालें, दूध एवं मांस से बने उत्पाद, वसा एवं शर्करा, फल एवं सब्जियों के लाभों पर आकर्षक पोस्टर के माध्यम से जानकारी दी। प्रदर्शनी में प्रियांशी मित्तल, भूमि राजपूत, रितु, रुचिका, प्राची शर्मा, मानसी, सत्यवती, माधुरी रावत, प्रिया शर्मा, निशा शर्मा, अश्वनी व...