Mathura News: विद्युत विभाग ने की 8.42 लाख की वसूली, 29 कनेक्शन काटे
मथुरा, जुलाई 23 -- Mathura News: विद्युत निगम द्वारा बड़े बकायेदारों और बिजली बिल जमा न करने वालों के खिलाफ बुधवार को विद्युत विभाग की टीम ने राजस्व विभाग के साथ मिलकर ग्राम अझाई और चौमुहां में संयुक्त रूप से राजस्व वसूली एवं चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई से बड़े बकायेदारों और नियम विरुद्ध बिजली का उपयोग करने वालों में हड़कंप मचा रहा। एसडीओ बिजली चौमुहां सर्वज्ञ श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाई गई इस मुहिम में नायब तहसीलदार छाता रूबी यादव और क्षेत्रीय अमीन भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। अभियान के दौरान टीम ने डोर-टू-डोर जाकर कुल 96 बिजली कनेक्शनों की सघन जांच की। इस दौरान बार-बार चेतावनी के बावजूद लंबे समय से बिल जमा न करने वाले 29 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए। टीम की सख्ती के चलते मौके पर ही 8.42 लाख रुपये का ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.