Mathura News: विद्युत पोल व पैनल बॉक्स कराए जा रहे प्लास्टिक पन्नी से कवर
मथुरा, अगस्त 31 -- Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बिजली विभाग की सक्रियता बढ़ गई है। बिजली सप्लाई के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। विद्युत पोल एवं पैनल बॉक्स को प्लास्टिक की पन्नियों से कवर कराया जा रहा है, वहीं अधिकारी निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता परख रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में भाग लेने लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन मथुरा में होता है। पुलिस-प्रशासन के साथ अन्य विभाग भी तैयारियों में जुटे हैं। इसमें बिजली विभाग की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है। सप्लाई के साथ सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं अन्य प्रमुख क्षेत्र में बिजली पोलों एवं पैनल बॉक्स पर पन्नियां लगवाने के साथ खतरे के बोर्ड भी लगवाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मोहनदास बाबा मंदिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.