Mathura News: विद्युत पोल गिरा, कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप
मथुरा, जुलाई 18 -- Mathura News: रुवार रात प्रेमलता कॉलेज के पीछे स्थित पोखर में एक विद्युत पोल अचानक टूटकर गिर गया। इससे कटरा बाजार, रेतिया बाजार, गढ़ी मोहल्ला, रामलीला मैदान, व्यापारी मोहल्ला सहित कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को पूरी रात अंधेरे और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। अगले दिन सुबह भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। बिजली न होने के कारण घरों में लगी मोटरें नहीं चल सकीं, जिससे पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा। विद्युत विभाग की टीम ने मरम्मत कार्य के बाद शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल की। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: केबल फाल्ट और तार टूटने से बिन बिजली उमस में परेशान लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से दैनिक कार्य प्रभावित हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.