Mathura News: विद्यालय में युवती लाने की बात को लेकर विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
मथुरा, अक्टूबर 22 -- Mathura News: थाना गोविंदनगर क्षेत्र के एक विद्यालय में मंगलवार रात युवती को बुलाने की सूचना पर स्थानीय लोगों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। इस दौरान चौकीदार और उसके दोस्त के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। लोगों ने विद्यालय प्रबंधन पर भी आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार जयसिंहपुरा निवासी दो युवक विद्यालय में रात के समय चौकीदारी करते हैं। आरोप है कि वे युवती को विद्यालय बुलाते हैं। मंगलवार रात युवती के आने की सूचना पर स्थानीय लोग और एबीवीपी पदाधिकारी वहां पहुंचे। चौकीदार और उसके दोस्त के विरोध करने पर मारपीट हुई। सूचना पर थानाध्यक्ष अजय वर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि युवती को वहां से भगा दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.