मथुरा, जुलाई 13 -- Mathura News: नगर निगम मथुरा-वृन्दावन एवं प्रोजेक्ट मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में क्लाइमेट पे चर्चा 2.0 में 11 विद्यालयों के इको क्लबों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनको व्यवहारिक समाधान प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया गया। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने विद्यार्थियों से स्वच्छता का संदेश समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। नगर निगम मीटिंग हॉल में संसदीय सत्र की तर्ज पर आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी एवं प्रोजेक्ट मथुरा की टीम बोर्ड तथा विद्यालयों ने स्टेट के रूप में भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने विद्यालयों में संचालित पर्यावरणीय गतिविधियों एवं नवाचारों की प्रस्तुति दी। प्रथ...