मथुरा, अगस्त 21 -- Mathura News: राजकीय महाविद्यालय ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, खेल प्रतिभाओं के संवर्धन तथा शैक्षणिक एवं व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीएसए कॉलेज मथुरा के साथ समझौता पत्र निष्पादित किया है। यह समझौता पत्र दोनों संस्थानों के मध्य खेल, स्वास्थ्य, योग, प्रशिक्षण एवं विद्यार्थियों के कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करेगा। राजकीय महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. रेनू दास ने बताया कि समझौते के अंतर्गत दोनों संस्थान के विद्यार्थियों को आधुनिक खेल तकनीकों एवं विभिन्न खेल विधाओं-जैसे बैडमिंटन, टेनिस, पिकल बॉल, हॉकी, मुक्केबाजी, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स एवं फुटबॉल आदि-के लिए प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे। इसके साथ ही डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा आयोजित अंतर-महा...