मथुरा, अक्टूबर 9 -- Mathura News: अमरनाथ विद्या आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को भारतीय कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लीगल अवेयरनेस (कानूनी जागरुकता) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ल्यूमिरिस लीगल टीम के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) तथा बच्चों के कानूनी अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में अमर नाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्राचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. अनिल वाजपेयी ने कहा कि कानून के प्रति जागरुकता ही हमें अनेक अपराधों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज राठौर ने साइबर अपराधों के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कई बार बच्चे डर या घबराहट के कारण किसी ...