मथुरा, अगस्त 11 -- Mathura News: मथुरा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राया के प्रतिनिधियों द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को समय से वेतन भुगतान न होने की समस्या को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सोमवार को पहुंचकर वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा ) को ज्ञापन सौंपा गया। शिक्षकों की समस्याओं को सुनने के बाद वित्त एवं लेखा अधिकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने शिक्षक नेताओं को आश्वासन दिया कि परिषदीय शिक्षकों वेतन खातों में मंगलवार को भेज दिया जाएगा। अगले माह से एक व दो तारीख को वेतन देने का पूर्ण प्रयास होगा। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों को प्रत्येक माह समय से वेतन मिलना उनका अधिकार है, लेकिन बार-बार वेतन में देरी होने के कारण पूरे जनपद के शिक्षकों में रोष व्याप्त है। यह भी पढ़ें- वित्त एवं लेखाधिकारी को सौंपा शिक्षकों...