Mathura News: लेखपालों ने आदेशों को बताई धता, नहीं पहुंचे ग्राम सचिवालय
मथुरा, अगस्त 31 -- Mathura News: आयुक्त आगरा मण्डल व जिलाधिकारी ने जनपद समस्त ग्राम सचिवालयों में लेखपालों को बैठने के निर्देश दिए थे। लेखपालों को 27 अगस्त से ग्राम पंचायतों में बैठ कर लोगों की समस्याओं का समाधान करना था, लेकिन इन आदेशों के खिलाफ लेखपालों ने उल्टे मोर्चा खोल दिया। अब डीएम सीपी सिंह ने ग्राम सचिवालय में न बैठने वाले लेखपालों को चेतावनी दी है कि यदि जो लेखपाल जन्माष्टमी के बाद ग्राम सचिवालयों में नहीं बैठेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। जनपद में 441 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय बने हुए हैं। पंचायत राज विभाग ने कमिश्नर व डीएम के आदेश पर लेखपालों के बैठने की व्यवस्थाएं ग्राम सचिवालय में कर दी गई थी। उसके बाद भी लेखपाल ग्राम सचिवालयों में नहीं बैठ रहे हैं। ग्रामीण लेखपालों को ढूंढते हुए ग्राम सचिवालय में शनिवार को पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.