मथुरा, सितम्बर 12 -- Mathura News: नौहझील विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय पचहरा में सहायक अध्यापक के अनुपस्थित रहने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक पुष्पेन्द्र सिंह के लंबे समय से अनुपस्थित रहने का मामला संज्ञान में आया था। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी नौहझील को स्थलीय निरीक्षण कर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। खंड शिक्षा अधिकारी नौहझील की 8 सितंबर की रिपोर्ट में बताया गया कि विद्यालय के पूर्व निरीक्षण के दौरान भी संबंधित शिक्षक लंबे समय से अनुपस्थित पाए गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक विष्णु कुमार ने लिखित रूप से अवगत कराया कि पुष्...