मथुरा, अक्टूबर 22 -- Mathura News: मेरठ में 23 से 28 अक्तूबर तक उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप होगी। मथुरा से रीना टीम मैनेजर तथा ऋषभ और योगेश टीम कोच की जिम्मेदारी निभाएंगे। रोलर स्पोर्ट एसोसिएशन मथुरा के सचिव श्याम बेरा ने शुभकामनाएं देते हुए मेहनत, अनुशासन और अभ्यास को सफलता का आधार बताया। उपाध्यक्ष आशीष लवानिया, राजकुमार यादव, राकेश सिंह, मनीष गुप्ता, देवेंद्र चौधरी, पंकज सोलंकी, राहुल, विक्रांत, सतेंद्र और कुशल पाल सिंह ने भी टीम को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...