मथुरा, जुलाई 24 -- Mathura News: श्री ब्रज समाज हरि संकीर्तन संघ द्वारा आषाढ़ी गुप्त नवरात्रि महोत्सव के नवम दिवस पर श्रीजी मंदिर गताश्रम टीला में राष्ट्र कल्याण एवं यमुना प्रदूषण मुक्ति की कामना से यमुना महायज्ञ महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्या ललिता महारानी का पंचामृत अभिषेक, ललिता सहस्त्रनाम पाठ, दुर्गा सप्तशती पाठ, आरती तथा निःशुल्क कालसर्प शांति महायज्ञ संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, विश्व शांति एवं यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने की प्रार्थना की। कार्यक्रम पीठाधीश्वर भोला बाबा महाराज के सान्निध्य में आयोजित हुआ। इस दौरान बनवारी बाबा महाराज, वेदाचार्य पं. परमेश्वर दत्त चतुर्वेदी, अनन्त बाबा, वेदान्त बाबा, सिद्धार्थ बाबा, राजीव, विनायक पहलवान, सुधीर गौड़, महेश चतुर्वेदी, अव...