मथुरा, सितम्बर 14 -- Mathura News: थाना जैंत के तहत राल गांव स्थित महर्षि दयानंद स्कूल के पास से एक युवक की काले रंग की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। मुड़सेरस थाना गोवर्धन, निवासी तेजवीर सिंह सिंह बीते बुधवार को किसी काम से राल गांव आए थे। सुबह करीब 10 बजे से 12:30 बजे के बीच उन्होंने अपनी काले रंग की बाइक महर्षि दयानंद स्कूल के पास खड़ी की थी। जब वे थोड़ी देर बाद वापस लौटे तो गाड़ी मौके से गायब थी। आसपास काफी खोजबीन और पूछताछ के बाद भी जब मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा, तो पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना जैंत पुलिस ने रविवार को मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की विवेचना उप-निरीक्षक संदीप कुमार को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...