मथुरा, जुलाई 18 -- Mathura News: कस्बा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रमुख का व्यापारियों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रमुख ने कहा कि व्यापारी भाईयों ने जो सम्मान और भरोसा दिया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। व्यापारियों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें पार्टी के उच्च नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा और उनका समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि रालोद हमेशा किसान, मजदूर और व्यापारी के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी स्थानीय समस्याओं से जिलाध्यक्ष को अवगत कराया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सौंख शिव शंकर वर्मा, सुजीत प्रधान, गोविंद अग्रवाल पाली वाले, वीरेंद्र मास्टर, टीकम प...