मथुरा, सितम्बर 1 -- Mathura News: राया-मथुरा छावनी रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित समपार (रेलवे क्रासिंग) संख्या 352/सी पर रेल बदली (इंटर चेंज) एवं ओवरहॉलिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 1 सितंबर को सुबह 7 से शाम 7 बजे तक रेलवे फाटक से सड़क यातायात का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर/रेलपथ, मथुरा छावनी की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर निर्धारित अवधि में यातायात रोकने और डायवर्ट करने का अनुरोध किया गया है। पत्र के अनुसार किमी 344/22 से 345/1 के मध्य स्थित समपार संख्या 352/सी पर रेलवे संरक्षा की दृष्टि से रेल बदलने और ओवरहॉलिंग का कार्य आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: कुंडा में 16 माह के लिए बंद होगी मवई रेलवे क्रॉसिंग रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फाटक बंद रहने के दौरान डहरूआ, पा...